हल्द्वानी। गौलापार के ग्राम कल्याणपुर में चल रहे मोमबत्ती बनाने के प्रशिक्षण में महिलाओं को हस्तशिल्प के जरिए स्वरोजगार से जुडऩे की जानकारी दी गई।
देवभूमि जनसेवा संस्था के अध्यक्ष प्रकाश सिंह बिष्टï ने तीन दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंच महिलाओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने श्रम विभाग महिला एवं बाल कल्याण, शिक्षा विभाग, जिला उद्योग, समाज कल्याण, मनरेगा, युवा कल्याण विभाग आदि से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी बताया। साथ ही महिला समूह को डिजिटल मार्केटिंग की बारीकियां भी बताई गई। इस मौके पर प्रशिक्षक आशा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष नीता भट्ट, दीपा बिष्ट, गीता चुफाल, ममता जोशी, बबीता, चंद्रकला, गीता पांडे, दीपा चुफाल, सुमन चुफाल, गीता देवी आदि मौजूद थे।