हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारी सांकेतिक धरने को कल से धरने में तब्दील कर देंगे। सफाई कर्मी 500 रुपये रोजाना के हिसाब से मानदेय दिये जाने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। संघ से जुड़े कर्मियों का नगर निगम में बुधवार को भी सांकेतिक धरना जारी रहा। इस दौरान शाखा अध्यक्ष रोहित टांक ने कहा कि तीन दिनी सांकेतिक धरने के बावजूद निगम प्रशासन ने उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए कल गुरुवार से तीन दिनी धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी मांग का निराकरण न किया गया तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। इस दौरान शिवम पाल, राहत मसीह, दिनेश चौधरी, जय प्रकाश, अशोक चौधरी, विजय पाल, रवि चिंडालिया, विजय, सिद्धार्थ, राजेश, विशाल, चंदन, श्याम, रतन, दीपू,अमित, राजेश खन्ना, रोहित मसीह, लक्की, मधु, बबली, अनिता, उर्मिला, कविता, कमलेश आदि मौजूद थे।