हल्द्वानी। गांधी नगर छेत्र एक युवक ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली इस घटना से मृतक के घर व क्षेत्र में मातम छा गया। बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी की जानकारी के अनुसार गांधीनगर निवासी नकुल (19) पुत्र जीवल लाल शहर में एक वाशिंग सेंटर में काम करता था। कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में था। गुरुवार को उसका परिजनों से किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर वह नाराज होकर कमरे में चला गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो परिजन कमरे में गए, लेकिन कमरा अंदर से बन्द था। संदेह होने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो नकुल का शव फंदे से लटका था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को ए दी। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से क्षेत्र व मृतक के घर में कोहराम मचा है। नीरज भाकुनी ने बताया कि मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है शुक्रवार की प्रातः होगा मृतक का पोस्टमार्टम