हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मियों का सांकेतिक धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान तय किया गया कि तीन दिन धरने के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
संघ से जुड़े सफाई कर्मचारी रोजाना 500 रुपये मानदेय दिये जाने की मांग को लेकर मुखर हैं। उनका कहना है कि बीते अप्रैल में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद इस संबंध में शासनादेश जारी हो चुका है लेकिन नगर निगम प्रशासन इस शासनादेश को लागू नहीं कर रहा है। इस मामले में निगम प्रशासन की हीलाहवाली से कर्मचारियों में रोष है। संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने बताया कि सप्ताह भर पहले आंदोलन का अल्टीमेटम दिया गया था, इसके बावजूद निगम प्रशासन ने सुध नहीं ली लेकिन अब निगम प्रशासन वार्ता के लिए बुला रहा है। अमित ने स्पष्टï किया कि सफाई कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी कर अप्रैल से अब तक एरियर का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन जारी रहेगा। धरने के दौरान निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। धरना देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, शाखा अध्यक्ष रोहित टांक, महामंत्री शिवम पाल, जयप्रकाश, विजय पाल, रवि चिंडालिया, दिनेश चौधरी, अशोक चौधरी, मुकेश, अनिल भारती, विशाल, रोहित मसीह, चंदन, राजेश, सिद्धार्थ, रतन, राजेश, राजा, प्रमोद, श्याम, आशीष, लक्की, विश्वास, अमित, नवीन, विकास, बबली, निशा, ममता, कृष्णा, संतोष, मधु, विजेता, राजमाला, अनीता आदि शामिल थे।