हल्द्वानी। ट्रांसपोर्टरों की बैठक में पुलिस पर उत्पीडऩ व प्रताडि़त करने का आरोप लगाया गया। साथ ही यातायात प्रभारी को समस्याओं से अवगत करा उत्पीडऩ बंद न होने पर वाहन खड़े करने की चेतावनी दी गई है। कुमाऊं ट्रांसपोर्ट यूनियन संयुक्त मोर्चा तथा देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में बुधवार को ट्रांसपोर्टरों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि पुलिस व सीपीयू जगह-जगह वाहनों के चालान कर रही है। ट्रांसपोर्टर पहले से ही बढ़ते पेट्रोल व डीजल के दाम, टोल प्लाजा, टायर, ट्यूब, पार्ट्स के दाम बढऩे से परेशान हैं, वहीं पुलिस उनका उत्पीडऩ कर समस्या को और बढ़ा रही है। व्यापार मंडल के कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने स्पष्टï किया कि यदि पुलिस प्रशासन का यही रवैया रहा तो ट्रांसपोर्टर अपने वाहन खड़े करने को विवश हो जाएंगे। उन्होंने आग्रह किया कि त्योहार के सीजन में अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। बाद में उन्होंने टीआई राकेश मेहरा को भी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान टीआई मेहरा ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में कुमाऊं ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह नेगी, पंडित दयाकिशन शर्मा, ललित रौतेला, रोहित रौतेला, जीवन सिंह मेहरा, गोपाल सिंह, मोहन महतोलिया, नवीन मेलकानी, नवीन पंत, किशन कोश्यारी, राजेंद्र अग्रवाल, पवन भट्ट आदि मौजूद थे।