हल्द्वानी। एक युवक के बैंक खाते से हजारों की रकम उड़ा ली गई। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस को सौंपी तहरीर में बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 में रहने वाले मोहम्मद फैजान अंसारी पुत्र फैय्याज हुसैन ने कहा है कि बीते दिवस उसे देवेश इंफोटैक कंपनी नाम से फोन आया। फोन करने वाले सख्श ने उसे ऑनलाइन शॉपिंग में विशेष ऑफर देने का झांसा दिया। इसके बाद उसे एक लिंक भेजा गया। लिंक खोलते ही फैजान के बैंक खाते से 27040 रूपये की रकम कट गई। इस पर उसने उस नंबर पर संपर्क साधने का प्रयास किया, जिससे उसे फोन आया, लेकिन वह स्विच ऑफ मिला। इस पर उसे ठगे जाने का आभास हुआ। पीडि़त ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।