हल्द्वानी। नवयुवक संघ की ओर से 12 नवंबर को शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में सबसे आगे भगवान हनुमान की विशाल प्रतिमा शामिल होगी। उसके पीछे पारंपरिक परिधान में कलश लिए महिलाएं चलेंगी। यह जानकारी नवयुवक संघ के पदाधिकारी सोनू पुरी ने दी। उन्होंने बताया कि हरि शरणम जन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले के भक्ति महोत्सव के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली जा रही है। कलश यात्रा में होलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी। कलश यात्रा के दौरान विदेशी मेहमान संकीर्तन करेंगे।