हल्द्वानी। घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा लापता हो गई। वह न तो स्कूल पहुंची और ना ही घर वापस लौटी। खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर परिजन पुलिस की शरण में पहुंचे हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। राजकीय इंटर कालेज नारायण नगर में पढऩे वाली एक 17 वर्षीय किशोरी बुधवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकली। लेकिन देर शाम को घर नहीं लौटी। इस प परिजनों को उसकी चिंता होने लगी और स्कूल से उसके बारे में जानकारी ली। जहां से पता चला कि वह स्कूल पहुंची ही नहीं। इस पर उसकी ढूंढ खोज शुरू की गई, लेकिन सुराग नहीं लगा। इसके बाद देर रात परिजन मुखानी थाना पहुंचे और पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।