हल्द्वानी। मकान बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों की धोखाधड़ी कर दी गई। पीडि़त ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में भूपाल सिंह पुत्र स्व. शीशपाल सिंह मानपुर पश्चिम देवलचौड़ ने कहा है कि उसने अशोक कुमार पुत्र राज बल्लभ सिंह हाल निवासी अमरावती कॉलोनी फेस 1 मल्ली बमोरी से एक मकान का सौदा 60 लाख रूपये में किया।
इसके ऐवज में उसने 2.85 लाख बतौर बयाना उसे दे दिया। इसके बाद जब भूपाल से मकान की रजिस्ट्री करने के लि कहा गया तो वह टालामटोली करने लगा। आरोपी अब न तो मकान की रजिस्ट्री ही उसके नाम कर रहा है और न ही रकम लौटा रहा है। रकम मांगने पर उसके साथ गाली गलौज की जा रही है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीडि़त ने आरोपी से जान माल का खतरा भी बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।