हल्द्वानी। पिथौरागढ़ निवासी विनोद सिंह वल्दिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी के सेवानिवृत्ति होने पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जनपद पिथौरागढ़ के चिमस्यिानौला निवासी विनोद सिंह वल्दिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी, अल्मोड़ा के पद पर कार्यरत थे तथा उनके पास जिला खेल कार्यालय पिथौरागढ़ एव स्पोटर््स कॉलेज पिथौरागढ़ के आहरण वितरण कार्यो का भी अतिरिक्त प्रभार था।
वल्दिया के सेवानिवृत्त होने के उपरान्त गृह जनपद पिथौरागढ़ पहुंचने पर सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्टेडियम में जनपद में ओलम्पिक संघ, खेल संघों के पदाधिकारियों, खेल विभाग के कार्मिकों, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों एवं खिलाडिय़ों एवं कई संगठनों द्वारा सामूहिक रूप से खेल के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय कार्यो हेतु श्री वल्दिया को पुष्प गुच्छ भेंट कर, माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गयी तथा उनके दीर्घायु होने की कामना
की गयी। कार्यक्रम में उपस्थित राजेन्द्र सिंह रावत अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद पिथौरागढ़/ललित पन्त महासचिव जिला ओलम्पिक संघ, पिथौरागढ़/शमशेर सिंह महर अध्यक्ष पूर्व व्यापार संघ पिथौरागढ़/ शमशेर सिंह सौंन गर्वमेन्ट कॉन्टेऊक्टर/ललित उपाध्याय पूर्व फुटबॉलर/प्रताप सिंह प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी पिथौरागढ़/रविन्द्र सिंह प्रभारी प्रधानाचार्य स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़/मनोज कुमार पुनेठा सचिव जिला फुटबॉल संघ पिथौरागढ/पप्पू भण्डारी उपाध्यक्ष जिला फुटबॉल संघ पिथौरागढ़़ द्वारा श्री विनोद सिंह वल्दिया के कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। विनोद सिंह वल्दिया द्वारा स्टेडियम पिथौरागढ़ में दिये गये सम्मान हेतु सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
सेवानिवृत्ति विदाई एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में राजेन्द्र सिंह रावत अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद पिथौरागढ़, शमशेर सिंह महर अध्यक्ष पूर्व व्यापार संघ पिथौरागढ़, शमशेर सिंह सौंन ए क्लॉस कॉन्टे्रक्टर, ललित उपाध्याय पूर्व फुटबॉल, प्रताप सिंह प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी, रविन्द्र सिंह प्रभारी प्रधानाचार्य स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़, मनोज कुमार पुनेठा सचिव जिला फुटबॉल संघ पिथौरागढ़, कै0 देवी चन्द एशियन रजत पदक विजेता, राजेन्द्र सिंह जेठी अर्न्तराष्ट्रीय मुक्केबाज, बहादुर सिंह बोहरा संयुक्त सचिव उत्तराखण्ड बॉक्ंिसग संघ, कमला बिष्ट अर्न्तराष्ट्रीय मक्केबाज, जगत सिंह महरा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, भूपेन्द्र सिंह चौहान, इन्द्रजीत सिंह सामन्त, गोपेश पाण्डेय, डॉ. पुष्कर सिंह अधिकारी, प्रकाश जंग थापा, नरेन्द्र कसन्याल, पुष्कर सिंह रावत, धर्मेन्द्र बोहरा, गौरव चन्द्र जोशी, लीलावती जोशी, सुनीता मेहता रावत, मनोज रावत, नीरज सौंन, निखिल महर, हर्ष भण्डारी, किशन सिंह, स्पोर्ट्स गल्र्स बॉक्ंिसग हॉस्टल, स्पोर्ट्स कॉलेज के सभी खिलाड़ी जनपद के खेल प्रेमी, खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।