हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष पर बनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत मुखानी स्थित बैंकट हॉल में (भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय के निकट) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी व वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश महामंत्री माननीय राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष आदरणीय प्रदीप बिष्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, प्रदेश सह- कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत , जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी , प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा समीर आर्य , कार्यक्रम जिला संयोजक प्रताप बिष्ट, नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए कार्यों की प्रदर्शनी के साथ वोकल फॉर लोकल के अंतर्गत स्टॉल लगाए गए। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत ने विश्व में अपना अलग महत्वपूर्ण स्थान बनाया है और देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हर्बोला, तरुण बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश आर्य, पूर्व जिला महामंत्री चंदन बिष्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष विजय मनराल, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन अरोरा, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना, जिला मीडिया प्रभारी संजय दुम्का, जिला मंत्री दिनेश खुल्बे, वरिष्ठ भाजपा नेता मदन फत्र्याल , सुरेश तिवारी, हरीश आर्या, त्रिलोक बिष्ट, दीपक पांडे , कल्पना बोरा , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिभा जोशी , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश रजवार, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र कश्यप, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुंवर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नीरज बिष्ट , जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल, नगर उपाध्यक्ष मनीष पाल, ई. दिनेश सिंह, नगर मंत्री सुरेंद्र बिष्ट , असगर अली, संजय त्यागी जी, पार्षद तरुण भट्ट जी, भुवन भट्ट , धीरज पांडे , शोभन सिंह, त्रिलोक नौला, कन्हैया जायसवाल , संजय पांडे, राशि जैन के साथ ही अनेकों सम्मानित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।