हल्द्वानी। उत्तराखण्ड युवा कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में स्क्रूटिनी के सम्बंध में स्वराज आश्रम में प्रदेश चुनाव अधिकारी भूपेंद्र सिंह राजपूत के साथ जोनल निर्वाचन अधिकारी यूथ कांग्रेस नटवर सिंह एल आर ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुऐ बताया युवा कांग्रेस के सदस्यता और मतदान प्रक्रिया के बाद सदस्यता व मतदान की स्क्रूटिनी दिनांक 10 दिसम्बर से 15 दिसंबर 2022 तक होगी।
जिसमे ऑन होल्ड सदस्यता को ठीक करने का अवसर है। स्क्रूटिनी में सदस्य द्वारा अपने सदस्यता में रही त्रुटि कारण के अनुसार स्वयं मोबाइल एप 2द्बह्लद्ध द्ब4ष् द्वारा अपनी त्रुटि में सुधार किया जा सकेगा। उत्तराखंड युवा कांग्रेस में समूचे प्रदेश से 201940 सदस्य बने थे। स्क्रूटिनी प्रक्रिया के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। पत्रकार वार्ता मे यूथ कांग्रेस महानगर हेमन्त साहू प्रदेश प्रवक्ता गौरव जसवाल, सचिन राठौर बजेला, राहुल पंत, कमलेश तिवारी, मनदीप नरवाल आदि उपस्थित थे।