हल्द्वानी। केमू की वार्षिक आम सभा में नये संचालक चुने गए। काठगोदाम स्थित प्रधान कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में सुनील भंडारी, मुकेश चंद्र शर्मा, इंदर सिंह नेगी, महेश चंद्र सिंह बिष्टï, प्रदीप सिंह बिष्टï, पूरन चंद्र भाकुनी व भुवन सिंह को संचालक चुना गया। इसके अतिरिक्त जिन वाहन स्वामियों ने संचालक पद के लिए आवेदन किया था, उन्हें भी जिम्मेदारी सौंपी गई। इनमें गुंसाई सिंह, कमल कुमार पांडे, बद्री प्रसाद शामिल हैं। बैठक में केमू की आर्थिक स्थिति पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर केमू के अध्यक्ष सुरेश सिंह डसीला, ईडी हिम्मत सिंह नयाल आदि मौजूद थे।