हल्द्वानी। मानसून की बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। मलिन बस्तियों में पानी भर गया है। नदी नाले उफान पर हैं।
में जलभराव हो गया है रकसिया नाला उफान पर आ गया है लिहाजा लोगों के घरों में पानी घुस गया है। नैनीताल हाइवे पर सड़क धंस गई है। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल इस सड़क पर यातायात रोक दिया गया है। इससे कार्यदायी संस्था के निर्माण पर भी सवालिया निशान लगे हैं।