हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा जनता के लिए चलाई जा रही विकास नीतियों को पहुंचा कर प्रदेश के विकास कार्यों में जुटे हैं। प्रेस वार्ता करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। सुरेश जोशी ने कहा कि धामी सरकार ने जो जनता से वादा किया उसी पर वह काम कर रही है। उन्होंने कहा चाहे कॉमन सिविल कोर्ट हो या फिर अन्य मामले प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पूरी संवेदनशील तरीके से राज्य के समग्र विकास और पारदर्शी शासन देने का काम कर रहे हैं भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कार्यों की मुहर हरिद्वार में हुए पंचायत चुनाव में लगी है जहां भाजपा प्रचंड तरीके से जीती है। भ्रष्टाचार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में कोई भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा और जनता को उनका अधिकार मिलेगा।