हल्द्वानी। भू-अध्यादेश 2018 को तत्काल रद्द करने एवं हिमांचल की तजऱ् पर उत्तराखंड में भी अपना सशक्त भू क़ानून लागू करने हेतु वन्दे मातरम् ग्रुप द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रदेश भर के सैकड़ों युवा शामिल हुए।
इस दौरान युवाओं ने आपस में चर्चा की, कि किस तरह उत्तराखंड सरकार पर दबाव बनाया जा सकता है साथ ही युवाओं ने इस दौरान उत्तराखंड राज्य आंदोलन की भी चर्चा करी और राज्य आंदोलनकारियों को याद किया।
इस दौरान शैलेन्द्र सिंह दानू ने कहा कि भू कानून चुनाव के समय ज़ोर शोर से उठा, सरकार पुन: आ गयी अब तक युवाओं की इस मांग को अनसुना रखा गया है। इसलिए आज से पुन: भू कानून की मांग शुरू कर दिया है। युवा पहाड़ी कार्तिक उपाध्याय ने कहा यह सिफऱ् उत्तराखंड के युवाओं की मांग ही नही बल्कि राज्य की संस्कृति, भाषा, बोली संस्कार त्योहार एवं पहाड़वाद को बचाए रखने की ज़रूरत है। इस दौरान विशाल सिंह भोजक, भूपेन्द्र कोरंगा, कमलेश बिष्ट, गणेश सिंह गौड़, पंकज बिष्ट, मन्नू कार्कि, महेंद्र पटवाल, नरेंद्र सनवाल, योगेश बहुगुणा सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।