हल्द्वानी। नगर निगम के कर्मचारी गणेश जोशी का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया। सोमवार को निगम में शोकसभा के बाद अवकाश घोषित कर दिया गया। नगर निगम के कर्मी गणेश (57) जन्म पंजीकरण अनुभाग में कार्यवाहक लिपिक के तौर पर लंबे समय से तैनात थे। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। निगम कर्मियों के अनुसार उनका दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हुआ। शोकसभा में निगम के अफसरों समेत तमाम कर्मचारी शामिल थे।