हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने शोक जताया है। उन्होंने अपने कार्यालय में मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्घांजलि दी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। जिसकी भरपाई करना निकट भविष्य में संभव नहीं है। अब्दुल मतीन ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने यूपी के सीएम और देश के रक्षा मंत्री रहते हुए अनेकों काम किए हैं। जिनकी वजह से उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। सपा प्रदेश प्रमुख शुऐब अहमद ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव अपने कामों की वजह से लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते रहे हैं। ऐसे नेता की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। शुऐब ने मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट मौन रख शोक व्यक्त किया।