हल्द्वानी। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अनिल डब्बू, प्रकाश हरबोला, हुकुम सिंह कुंवर आदि मौजूद थे।
भाजपा नेता चुघ ने महाराष्ट्र के राज्यपाल को किया सम्मानित
कुमाऊं के दौरे आए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के यहां ओमैक्स रिवेरा सोसायटी पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता, एवं युवा पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने लोगों के साथ उनका स्वागत कर शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। कोश्यारी ने चुघ को उज्ज्वल राजनैतिक भविष्य का आर्शीवाद दिया। इस दौरान चुघ ने राज्यपाल कोश्यारी के साथ प्रदेश में संगठन एवं भाजपा सरकार के कार्यों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जन अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने बताया संगठन में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जा रहा है। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी शिव कुमार अग्रवाल, रोहतश बत्रा, ओमेक्स रिवेरा सोसाइटी के अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी,कृपाल सिंह,अमित गौड़ आदि मौजूद थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे।