हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी दौरे में भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता की और उनकी समस्याओं को सुना। सर्किट हाउस पहुचने पा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट,प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, विधायक बंशीधर भगत,दीवान सिंह बिष्ट,सरिता आर्या,जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत दिवेदी, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री तरुण बंसल,पार्षद प्रमोद तोलिया आदि ने उनका स्वागत किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए सरकार प्रतिबध्द हैं और सरकार की विकास योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का कार्य हो। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी ने किया।