हल्द्वानी| प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन नगर निगम सभागार में धूमधाम से मनाया गया। विधायक बंशीधर भगत,अरविंद पांडेय, मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के साथ कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी में पूर्व कैबिनेट मंत्री व कालाढूंगी क्षेत्र के विधायक बंशीधर भगत ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी के युवा नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश की जनता की और से मुख्यमंत्री धामी को शुभकामनाएं हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री व गदरपुर क्षेत्र के विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कि प्रदेश के युवा ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पूरे प्रदेश की जनता की और से शुभकामना हैं और उनके जन्मदिन को हम राज्य के विकास में जुटने के संकल्प के रूप में मना रहे हैं।