हल्द्वानी। राजपुरा में एक युवक ने अपने ही साले के सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राजेन्द्र नगर राजपुरा निवासी मोहित कश्यप शिव मंदिर के पास बैठा था। इसी बीच उसका जीजा राजकुमार निवासी कुष्ठ आश्रम के पास राजपुरा बेवजह बहस करने लग गया। विरोध करने पर राजकुमार ने मोहित के सिर में वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया, अस्पताल में उपचार के बाद उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।