हल्द्वानी। पीलीकोठी में रामलीला मंचन के दूसरे दिन दशरथ दरबार, श्रीराम जन्म, ताडिक़ा, सुबाहु व मारीच वध का कलाकारों ने शानदार मंचन किया।
आदर्श रामलीला कमेटी पीलीकोठी के तत्वावधान में मंगलवार की रात मंचन का शुभारंभ एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने पूजा-अर्चना के साथ किया। मंचन की शुरुआत दशरथ दरबार के साथ हुई। श्री राम जन्म के शानदार मंचन से माहौल भक्तिमय हो गया। इस बीच ताडिक़ का अभिनय कर रहे मोहन चंद्र मेलकानी ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इस क्रम में ताडिक़ा व सुबाहु वध के साथ ही अहिल्या उद्धार से मंचन का समापन हुआ। कमेटी अध्यक्ष विश्वंभर कांडपाल ने बताया कि आज बुधवार को धनुष यज्ञ एवं परशुराम-लक्ष्मण संवाद आदि का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर कमेटी संरक्षक चंदन सिंह बिष्ट, निर्देशक हरीश कनवाल, उपाध्यक्ष प्रेम बिष्ट, महामंत्री उमेश चंद्र जोशी, शैलेंद्र बिष्ट, पान सिंह रौतेला, अमन वर्मा, पवन गुप्ता, शिवराज सिंह, हरेंद्र सिंह बिष्ट ,अलका जीना, पुष्पा बिष्ट ,भावना पंत आदि मौजूद थे।