हल्द्वानी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। हल्द्वानी पश्चिम मंडल बूथ संख्या 124 जज फार्म में पीसी जोशी के आवास पर कार्यकर्ता एकत्र हुए और रविवार को तय समयानुसार मन की बात सुनी। इसमें बूथ संख्या 125 व 123 के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर जज फार्म शक्ति केंद्र के संयोजक नारायण सिंह किरोला, बूथ अध्यक्ष भगवान सिंह बोरा, सतीश चंद्र बिनवाल, आरडी पांडे, रमेश चंद्र तिवारी, हरिनंदन सिंह बिष्टï, विशंभर कांडपाल, पीसी पंत, कुमुद भट्ट, विनोद तिवारी, सुनील शाह आदि मौजूद थे। इधर बूथ संख्या 122 में बूथ अध्यक्ष गंगा दत्त तिवारी के आवास पर मन की बात कार्यक्रम को देखा व सुना गया। इस मौके पर कृपाल दत्त, अजय कुमार, उमेश चंद्र, विजय वर्मा, रमेश चंद्र, भुवन चंद्र आदि मौजूद थे।