हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण के मद्देनजर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने काठगोदाम-हैडाखान मार्ग में प्राकृतिक जलस्रोत को संरक्षित किया और इसे पेयजलापूर्ति के लिए भी तैयार किया गया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक अंशुल पांडे, मुन्नी बिष्ट, पनराम, अनिल चंदोला, चंदन नेगी, चन्द्र प्रकाश देव, आनंद आर्य, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम अधिकारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष भावना शाह, उपाध्यक्ष पुष्पा लोहनी, चम्पा रौतेला, कामायिनी मिश्रा, पार्षद अंजू जोशी, अरुण कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शादाब मलिक, लक्की अली, ललित मोहन बिष्ट, नरेन्द्र बिष्ट, मुनेन्द्र रावत, भरत वल्दिया आदि मौजूद थे।