हल्द्वानी। देश कीजनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ 2019 में सत्ता की बागडोर भाजपा के हाथों में सौंपी थी, उस विश्वास पर भाजपा खरा उतर पाई है। इस सवाल का जनता को जवाब चाहिए। यह बात आप के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने कही।
बुधवार को शहर में प्रेस वार्ता करते हुए कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब के साथ ही मध्यम वर्ग महंगाई की मार से त्रस्त है। बढ़ता भ्रष्टïाचार भी भाजपा की देन है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के टैक्स की राशि को विधायकों को खरीदने में लगा रही है। आम जनता की खून पसीने की कमाई को पूंजीपतियों के कर्ज माफी में लगाया जा रहा है। वहीं बढ़ती महंगाई से आमजन परेशान है, वर्ष 2014 में पेट्रोल के दाम 60 रुपये थे जो अब बढक़र 100 से अधिक हो गए हैं। रसोई गैस का सिलेंडर 410 रुपये में मिलता था आज हजार से अधिक हो गया है। खाने का तेल 70 रुपये किलो मिल रहा था जो अब 150 से अधिक हो गया है। प्रेस वार्ता के दौरान आप महिला कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मंजू तिवारी, अब्दुल कादिर, चंद्रशेखर पांडे, देवेंद्र कुमार,
माया दुबे, हर्ष सिरोही, श्रीकांत खंडेलवाल, कौशल पाठक, दीप पांडे, पुष्कर बिष्ट, जितेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, शानू खान, नजाकत हुसैन, अनीस अहमद, नाजिम आदि भी मौजूद थे।