हल्द्वानी। श्री रामसेवक रामलीला कमेटी मुखानी द्वारा प्रतिवर्ष होने वाली रात्रि की रामलीला मंचन के ,अंतिम दिन का शुभारंभ कमेटी के अध्यक्ष मनीष कपिल व रामलीला के समस्त पदाधिकारियों द्वारा द्वारा दीप प्रज्वलित व श्री राम स्तुति के साथ किया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आशीर्वाद से 11 दिनों तक लीला का सफल मंचन हुआ।
उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों व राम भक्तों का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। लीला में रावण वध व वनवास से वापस लौटने पर श्री राम जी के राज्याभिषेक का सुंदर मंचन हुआ। आज रविवार को प्रात: 11 बजे पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर आदेश अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, कमला कपिल, मीना दुर्गापाल, मंजू बिष्ट, भगवती पंत,पूजा तिवारी, संजना तिवारी, डॉ. एच एल कुशवाहा, गजेंद्र सिंह बिष्ट, मुकुल पंत, दिनेश जोशी, प्रमोद तिवारी, मुकेश आर्या, प्रमोद जोशी, हर्षित जोशी,दीपक सुयाल आदि प्रमुख रूप से
मौजूद रहे।