हल्द्वानी। नगर निगम प्रशासन ने शहर में खुले हुक्का बार को अवैध मानते हुए प्रतिबंधित कर दिया है। इस संबंध में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने निर्देश जारी किए हैं। शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है कि 11 जुलाई तक हुक्का बार संचालक कारोबार को बंद कर दें अन्यथा निरीक्षण कर दुकान सील कर सामान जब्त किया जाएगा।