हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में नवनिर्मित टिन शेड व बैडमिंटन कोर्ट जनता को समर्पित कर दिया गया है। सोमवार को मेयर जोगेंद्र रौतेला ने इसका लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण के साथ ही पार्कांे को बेहतर बनाया जा रहा है। नगर निगम की ओर से यह पार्क मॉर्निंग वॉकर क्लब को गोद दिया गया है। क्लब पदाधिकारियों के प्रयास से इस पार्क में बैडमिंटन कोर्ट बन पाया है। इस बीच क्लब के अध्यक्ष हरीश पांडे ने मेयर रौतेला का आभार जताया। इस मौके पर पार्षद डेविड, संरक्षक शुभम गुप्ता, किशोर जोशी, विक्रम अधिकारी, निर्मल चम्याल, मनोज रावत, प्रेम मदान, सागर चंद्र, उमेश सैनी, सुनील बमेठा, सोनू साहनी, विपिन बल्यूटिया, अनिल अग्रवाल, दीप चंद्र कपिल, जगदीश गौड़, ऐश्वर्या वर्मा, गीता जोशी, देवीदयाल उपाध्याय, पीतांबर कांडपाल, चंदन डांगी, गिरीश लोहनी, दयानंद तिवारी, उमेश जोशी, आनंद आर्या, भुवन भट्ट, पीडी जोशी आदि मौजूद थे।