हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तराखंड राज्य में संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन का विस्तार किया। विस्तार के इस क्रम में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया की सहमति से प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने संगठन में नये पदाधिकारीयों की घोषणा की। नैनीताल के हेम आर्य को प्रदेश संगठन सचिव व नैनीताल जिले का सह प्रभारी बनाया गया है। आप नेता हेम आर्य ने संगठन की नई जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका ईमानदारी से निर्वहन करते हुऐ संगठन को मजबूत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता का विश्वास आम आदमी पार्टी पर बढ़ रहा है।