हल्द्वानी। पुलिस ने शराब तस्करी कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा है। पकड़े गये तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। मुखानी थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान खुशालपुर चौराहे के समीप एक बाइक को रूकने का इशारा किया तो चालक ने गति बढ़ा दी। इस पर पुलिस ने बाइक का पीछा शुरू कर दिया और कुछ ही दूरी पर घेराबंदी कर रोक लिया। इस बीच एक बाइक सवार अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। जबकि दूसरे को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी में बाइक से 110 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई है। पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम रोशन सिंह बताया है। उसने बताया कि भागने वाला बलकार सिंह उसका मामा है। वे बाजपुर के महौली जंगल के रहने वाले हैं। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।