हल्द्वानी। पुनर्नवा महिला समिति ने 10 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह करा पुण्य का कार्य किया है। शुक्रवार को हीरानगर स्थित गोलज्यू मंदिर परिसर में विवाह संपन्न कराया गया। समिति की ओर से 10 कन्याओं का सामूहिक विवाह शास्त्री प्रकाश भट्ट ने कराया। विवाह संपन्न होने के बाद नवदंपत्तियों को घर गृहस्थी का सामान भी दिया गया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी संस्था वर्ष 2009 से सामूहिक विवाह कराकर निर्धन परिवारों को राहत पहुंचा रही है।
इस बार भी 10 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें सामूहिक विवाह के लिए मेयर जोगेंद्र रौतेला, सुजाता माहेश्वरी, सचिन जायसवाल, अभिषेक जीना, विजय सिसौदिया, मेघा गुप्ता, प्रमोद वर्मा, गीता भंडारी, कमला अधिकारी, विपिन गुप्ता, भगवान सहाय, नमिता राणा, विजय पाल, विशाल शर्मा, रमेश शर्मा, विशन सिंह नैनवाल, रेनू अधिकारी, लक्ष्मण सिंह रजवार, दिलीप रौतेला, चिरंजीव बोरा, सुमित्रा प्रसाद, सुचित्रा जायसवाल, देवेंद्र सिंह खाती, हेमंत बगडवाल, मुकेश रघुवंशी आदि ने विशेष सहयोग किया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष लता बोरा, पार्षद धीरेेंद्र रावत, पूर्व पार्षद दिनेश बिष्टï, हरीश रावत, जानकी पोखरिया, मंजू बनकोटी, जया बिष्टï, प्रेमा बृजवासी, तुलसी रावत, अंजना बोरा, कुसुम बोरा, सुरभि कालाकोटी आदि मौजूद थे।