नैनीताल। पहली बार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नैनीताल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ नैनीताल विधायक सरिता आर्या जिला अधक्ष प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं रैली निकाली गई।
प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद महेंद्र भट्ट पहली बार कुमाऊ के दौरे पर निकले हैं। कार्यकर्ताओं नैनीताल क्लब में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का माल्यार्पण किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कह कि भाजपा में जमीनी स्तर में काम करने वालों को पूछा जाता है, इसका जीता जागता सबूत महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाना है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र से भाजपा विजय होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो आह्वान किया है, उसको समाज तक पहुंचा रहे हैं। चाहे वो स्वच्छता, पर्यावरण या ग्रामीण क्षेत्रों में मदद को लेकर हो। उसे पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का हर एक व्यक्ति को लाभ दिया जा रहा है इस अवसर पर नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने कहा आने वाले लोकसभा चुनाव मे भाजपा की सरकार बनाने के लिए हर एक कार्यकर्ता जी जान ताबड़तोड़ मेहनत करेगा इस मौके पर सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, विधायक प्रतिनिधि मनोज जोशी, हरीश भट्ट दिनेश आर्य, विश्वकेतु वैद्य, प्रताप बिष्ट, कमलनयन जोशी, हरीश भट्ट, अरविंद सिंह पडियार, दया किशन पोखरिया, दीपिका विनवाल, रीना मेहरा, आशु अध्याय, पारस मेहरा, संतोष कुमार, विकास वर्मा, मोहित रौतेला, रोहित भाटिया, सचिन जलोटा, संजय चंदेल ,अतुल पाल, विमल बिष्ट, जवंती भट्ट, विमला अधिकारी, रीना मेहरा, विकी राठोर, फैसल कुरेश, कमर खान, विनोद कुमार, अरुण कुमार, सभासद गजाला कमाल, सागर आर्या, भगवत सिंह रावत, कैलाश रावत, नामित सभासद तारा राणा,राधा खोलिया, भुवन आर्य, सहित अन्य दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता बड़ी मौजूद थे।