पिथौरागढ/नैनीताल। आदि कैलाश यात्रा के आठवें दल के पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ पहुंचने पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया। यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। व शपथ रजिस्टर भरवाया गया ।यात्रियों को काला पानी मंदिर परिसर में पौधारोपण हेतु पौधे दिए गए। यात्रियों ने कहा कि वे हिमालय क्षेत्र से कूड़े को इक_ा कर धारचूला में उसका निस्तारण करेंगे। वहीं उनके द्वारा पौधारोपण किया जाएगा। यात्रियों ने दिनेश गुरुरानी द्वारा किए जा रहे हिमालय बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम को सफल बनाते हुए कहा कि एक सराहनीय पहल है। और वे भी इस पहल के सहयोगी बनकर इस कार्य में प्रतिभाग करेंगे। यात्रियों ने कहा कि वे कला पानी मंदिर परिसर में पौधारोपण करेंगे। शहीद स्मारक स्थल मैं एक दिया शहीदों के नाम के तहत दीप जलाकर शहीदों कोशिश नमन किया यात्रा दल में सात पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से पहली बार महिला कोऑर्डिनेटर के रूप में कुमारी गायत्री बिष्ट को भेजा गया है। दिनेश गुरुरानी द्वारा गायत्री बिष्ट को सम्मानित किया गया।यात्रा दल का स्वागत हरसिंह शेर सिंह वेद प्रकाश, पदम सिंह दीपक सौरब खोलिया, विजय बोरा नरेंद्र थापा गोपाल बिष्ट महेश कुमार द्वारा किया गया।