नैनीताल। भीमताल में रविवार को हिमालयन जनसेवा फाउंडेशन के सदस्यों ने झील में समाई गंदगी और कूड़ा कचरा को स्वच्छता अभियान चलाकर झील से निकालें कूड़े कचरे का निस्तारण किया। बता दे मानसून ने दस्तक दे दी है और जुलाई माह के प्रथम सप्ताह मैं वर्षा के दौरान झील के किनारे फैले कूड़ा-करकट, प्लास्टिक, गंदगी, पन्निया, बोतल को उठाने का कार्य दर्जनों युवाओं ने हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में पूर्व की भांति सफाई एवं कूड़े का निस्तारण किया। झील प्रेमी सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र ब्रजवासी ने जिला प्रशासन और झील से जुड़े विभागों से झील की सफाई के लिए विशेष अनुरोध किया है साथ ही नगर की जनता एवं झील से जुड़े व्यवसाइयों से स्वच्छता बनाए रखने कि अपील की है , फाउंडेशन अध्यक्षा डॉ फरहा खान ने बताया की आगे भी सफाई अभियान समय-समय पर जागरूकता के लिए चलाया जाएगा। इस मौके पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में अध्यक्षा डॉ फरहा खान , झील प्रेमी सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी, हर्षल कन्नौजिया, निधि जोशी, साराह खान,मानस जोशी, गोकुल सिंह, नीरज,जाहिद ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की है।