नैनीताल। राज्य अतिथि गृह में उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष व दर्जा मंत्री कैलाश गहतोड़ी पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि निगम को रेता, बजरी, लकड़ी कारोबार तक सीमित करने की मानसिकता बदलकर रोजगार का साधन बनाया जाएगा। निगम के माध्यम से जड़ी बूटी की सीधे काश्तकारों से खरीद करने के साथ ही विपणन केंद्र भी बनाये जाएंगे।
निगम जलौनी लकड़ी के बजाय फर्नीचर बनाएगा, जिसे राज्य का ब्रांड बनाया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि एक साल के भीतर निगम का कायाकल्प किया जाएगा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी द्वारा जो मुझे दायित्व सौंपा है मैं अपना 110त्न देकर साल भर में निगम की छवि को बदलकर रख देंगे जिसको लेकर मैंने संकल्प लिया है नैनीताल पहुंचे निगम अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। निगम अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार जनभावनाओं के अनुरूप काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने सौ दिन के कार्यकाल में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की हैं। विभिन्न विभागों में तेजी से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वन विभाग में भी अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी है मुख्यमंत्री धामी से वार्ता कर उसको पूरा किया जाएगा और उन्होंने कहा कि नदियों से प्राइवेट लोग खनिज का स्टॉक करते हैं जबकि अब निगम भी स्टॉक करेगा। उन्होंने जड़ी बूटी में रोजगार की अपार संभावना बताते हुए कहा कि निगम अब खुद पैकेजिंग व ब्रांडिंग भी करेगा। निगम में के घाटे को लेकर और अनियमितता के सवाल पर कहा निगम कभी भी घाटे में नहीं था और ना है एक साल के भीतर निगम को सुधार देंगे। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, मंडल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष मनोज जोशी, हरीश राणा, शिवशंकर मजूमदार, भुवन आर्य, मोहित रौतेला, विश्वकेतु वैद्य, किशोर गहतोड़ी, डॉ पल्लवी, विनीता पांडे व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।