नैनीताल। वृंदावन ताइक्वांडो क्लब के खिलाडियों द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर 6 स्वर्ण 3 रजत 2 कांस्य पदक प्राप्त कर क्लब शहर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया गया। जिसमें समृद्धि वर्मा ,पृथ्वी राज नेगी, ख्याति बिष्ट, नंदिनी बिष्ट,सोनिया पांडे, तनीषा जोशी द्वारा स्वर्ण पदक आरती बिष्ट, आद्रिका जोशी, सूरज जीना द्वारा रजत पदक दिया आर्या, जिज्ञासा सिंह द्वारा कांस्य पदक प्राप्त किया गया। पदक प्राप्त खिलाडियों का वृंदावन ताइक्वांडो क्लब की अध्यक्षा राखी साह उपाध्यक्ष कृपा बिष्ट सचिव ज्योति दुर्गापाल क्लब कोच किरन आर्या क्लब संरक्षक अनिल कुमार जोशी (एडवोकेट हाईकोर्ट नैनीताल ) द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। खिलाडियों की जोरदार उपलब्धि पर महासचिव चन्द्र विजय सिंह बिष्ट ,जिला उपाध्यक्ष हरीश नयाल, जिला सचिव सुनील सिंह ,उपसचिव संजय टम्टा और चीफ टेक्निकल संदीप सिंह थापा द्वारा खिलाडियों को बधाई दी।