नैनीताल। आम आदमी पार्टी द्वारा नैनीताल क्लब में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हेम आर्य को प्रदेश संगठन सचिव व सह प्रभारी जि़ला नैनीताल बनने पर उनका पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बधाई देते हुए सम्मानित किया।
इस दौरान नैनीताल क्लब पहुँचे प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत का भी यहां पहुचने पर उनका पार्टी कार्यकर्तओं ने फूल मालाओ के साथ भव्य स्वागत किया। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि चमोली में घसियारी महिलाओ के साथ जो दुर्व्यवहार किया गया है यदि इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कमिश्नर को जांच के निर्देश दिए होते तो शायद अब तक उन लोगों पर कार्रवाई हो चुकी होती ।
वहीं कहा कि देश मे सरकार द्वारा प्राइवेटिकरण किया जा रहा है जो हमारे देश को नुकसान पहुँचा सकता है। तो इसके लिए देश की जनता को स्वयं भी जागरूक होना होगा। इस दौरान पार्टी में कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष भावना पाठक, उपाध्यक्ष पंकज सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष उमेश चन्द्र, मीडिया प्रभारी दिव्यांशु राठौर, कार्यलय सचिव ममता मेहता, सचिव जितेंद्र कुमार, सचिव कौशल पाठक, सचिव गोपाल सिंह बिष्ट, सचिव खुशबू ठाकुर, सचिव कुलदीप पलडिय़ा, विधानसभा अध्यक्ष रामनगर नवीन नैथानी, लालकुंआ जगदीश सिंह रौतेला, नैनीताल शुभम कुमार, कालाढुंगी लक्ष्मण प्रसाद भट्ट को पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी गई साथ ही सभी पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान हेम आर्य ने कहा कि पार्टी ने जो इन्हें जिम्मेदारी दी है उसकी वह बखूबी निर्वहन करेंगे। कहा कि आम आदमी पार्टी के हित के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करेंगे। कहा देश महंगाई अपने चरम पर है लेकिन सरकार द्वारा लगातार महंगाई बढ़ाती जा रही है। वही कहा कि आम आदमी पार्टी को जड़ से मजबूत किया जाएगा ताकि आने वाले समय मे आम आदमी पार्टी की सरकार होगी।
इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता प्रदीम दुम्का, नगर अध्यक्ष शाकिर अली, हरीश बिष्ट, विनोद कुमार, महेश चंद्र आर्य, विद्या देवी, शान बुरहान, मनोज कुमार गजरौला, प्रभारी चंद्रशेखर पांडे, प्रमोद सहदेव, किंशन लाल, गोविंद सिंह रावत, सुरेश चन्द्र, बलदेव आर्य, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, पदम सिह राजपूत, नवीन उप्रेती दीपक तोमर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।