हल्द्वानी। पर्वतीय उत्थान मंच विवाद के मामले में डीएम की ओर से बनाई गई कमेटी जांच शुरू नहीं कर पाई है। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि उत्तरायणी मेले पर विवाद का कोई असर नहीं पड़ेगा। डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि 2018 में हाईकोर्ट ने एक आदेश दिया था जिसमें पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच को दी गई जमीन की लीज निरस्त कर दी गई थी। गर्वमेंट ऑफिशियल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी हीरानगर के शिकायती पत्र के बाद यहां एसडीएम मनीष कुमार को रिसीवर नियुक्त किया है।
पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के पदाधिकारी महापंचायत और उत्तरायणी मेले की तैयारियों में जुट गए हैं। बृहस्पतिवार को मंच के पदाधिकारियों ने दो जनवरी को प्रस्तावित महापंचायत की समीक्षा की। कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटियों का गठन किया जाएगा। आठ से 15 जनवरी तक चलने वाले उत्तरायणी मेले के कार्यक्रमों को भव्य रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. चंद्रशेखर तिवारी और संचालन हुकम सिंह कुंवर ने किया। इस बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह बसेरा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत सिंह बगड़वाल, सुशील उनियाल, खड़क सिंह बगड़वाल, शोभा बिष्ट, राधा चौधरी, मधु सांगुड़ी, नीमा भट्ट, पुष्पा सम्मल, भुवन तिवारी, कमल जोशी, संदीप पांडेय, कैलाश जोशी, ब्रिजमोहन सिजवाली, भुवन जोशी, प्रताप चौहान, वीरेंद्र गुप्ता, नीलू नेगी, शिखा, पवन सिंह कार्की, प्रताप सिंह चौहान, हिमांशु पांडे, दीवान सिंह धोनी, महेंद्र सिंह धोनी, इंदर सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह रौतेला समेत कई लोग मौजूद रहे।