नैनीताल। इस वर्ष मां नन्दा देवी महोत्सव 1 सितम्बर से 7 सितम्बर तक धूम-धाम से मनाने के संदर्भ में जिला कार्यालय सभागार नैनीताल में जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल की अध्यक्षता में श्री राम सेवा सभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में श्री राम सेवा सभा के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को मं नन्दा-सुनन्दा की प्रतिमा भेंट की।
मां नन्दा देवी महोत्सव के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार पंचमी 1 सितम्बर दिन गुरूवार को 02 बजे रामसेवक सभा प्रांगण मे महोत्सव का उद्घाटन होगा पंचमी 01 सितम्बर दिन गुरूवार को कदलीवृक्ष लाने हेतु सभा भवन से ज्योलिकोट भल्यूटी गॉव के लिए प्रस्थान करेंगे। 02 सितम्बर दिन शुक्रवार को अपरान्ह 2 बजे कदलीवृक्ष के साथ नगर भ्रमण व झांकिया निकाली जायेगी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि विगत दो वर्षों से कोविड-19 के कारण मॉ नन्दा देवी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भव्यरूप से नहीं हो पाया है इसलिए इस वर्ष मेले का आयोजन हर्षोउल्लास के साथ मनाया जायेगा।
उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त मात्रा में सुरक्षात्मक उपाय एवं अन्य सभी व्यवस्थाऐं कि जायें। अधिशासी अभियंता जल संस्थान को भण्डारे एवं मन्दिर स्थल पर पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि मेले में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि मेले में उत्पात मचाने वाले एवं असामाजिक तत्वों को
तत्काल आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी साथ ही महिलाओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त मात्रा में महिला पुलिस की भी तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि विशेष दिवस पर नैनीताल शहर के बाहरी क्षेत्रों में भी पुलिस बल तैनात करने के साथ ही गश्त भी की जाएगी।
बैठक में श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारियों व गण मान्य व्यक्तियों द्वारा भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। नन्दादेवी महोत्सव में लगभग 600 स्टॉल लगाये जायेेगें तथा सरकारी विभागों व स्वयंसेवी संस्थाओं को भी दुकानें आवंटित की जायेंगी। बैठक में राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज, महासचिव जगदीश चन्द्र बवाड़ी, उपसचिव विमल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, मनोज जोशी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, अशोक जोशी, सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी, उपजिलाधिकारी राहुल साह, पुलिस क्षेत्राधिकारी विभा दीक्षित, एआरटीओ रश्मि भट्ट, तल्लीताल व्यापार मण्डल अध्यक्ष मारूती नन्दन साह, जिला विकास पर्यटन अधिकारी ब्रिजेन्द्र पाण्डे, भुवन बिष्ट, भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, जिला पशुपालन अधिकारी डॉ. बीएस जंगपांगी, विद्युत अधिशासी अभियन्ता नितिन गर्खाल, कुमाऊं मण्डल के बची राम आर्या, नगरपालिका परिषद् वरिष्ठ सहायक हेम चन्द्र पतंत के साथ श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।