नैनीताल/हल्द्वानी। इन दिनों दुर्गा महोत्सव की धूम मची है चारो तरफ माँ के जयकारे गुंजायमान हो रहे हैं। नैनीताल के सिद्ध नयना देवी मंदिर प्रांगण में माँ दुर्गा का पूजन हो रहा है जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
उधर हल्द्वानी नवमी पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों के दर्शन कर मां सिद्धिदात्री का गुणगान किया। इस मौके पर लोगों ने कन्या पूजन कर नवरात्र के नौ दिन तक रखा उपवास तोड़ा। इधर शीतला हॉट, कालीचौड़ समेत तमाम मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। आज सुबह ब्रह्ममुहूर्त में माँ का विधि विधान के साथ पूजन हुआ उसके बाद पुजारी तपन चटर्जी ने यजमानों के साथ हवन किया और माँ से सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। उसके बाद मंदिर में कन्यापूजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुवे। इस मौके पर सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष सी के दास, दिनेश भट्ट, सुरेश चंद्र चौधरी, शिवराज सिंह नेगी, दीप चंद्र जोशी, त्रिभुवन फत्र्याल, राजेश वर्मा, दीपू बोरा, बहादुर बिष्ट, राकेश कुमार,पी के मिश्रा, भास्कर जोशी, भास्कर बिष्ट, शिवशंकर मजूमदार, मिताली राय, मंजू रौतेला रोहित शाह भगवान बिष्ट मनोज बिष्ट संतोष शाह व सुमन साह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
सीएम धामी ने किया कन्या पूजन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि विधान से कन्या पूजन किया। उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। मुख्यमंत्री ने निर्मल बुद्धि एवं अष्ट सिद्धियों की प्रदाता माँ सिद्धिदात्री से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की।