धारी/नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल जनपद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट का धारी मंडल में पहली बार आगमन पर ब्लॉक प्रमुख आशा रानी व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने की। कार्यक्रम में भीमताल विधानसभा के विधायक राम सिंह कैडा ने कहां की जिलाध्यक्ष बनने के बाद भीमताल विधानसभा के धारी मंडल से कार्यक्रम की शुरुआत की है। विधानसभा भीमताल के धारी मंडल में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के आने पर स्वागत किया । अपने संबोधन में राम सिंह कैडा ने कहा कि प्रताप बिष्ट एक राज्य आंदोलनकारी रहे हैं हम ने साथ-साथ राज्य आंदोलन के लिए काम किया कॉलेज की राजनीति में भी हम साथ-साथ थे प्रदेश नेतृत्व का उन्होंने धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने एक सरल स्वभाव के कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाया है मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है एक साधारण सा कार्यकर्ता भी जिला अध्यक्ष बन सकता है प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद किया। भाजपा में परिवारवाद आदि नहीं चलता है एक साधारण कार्यकर्ता भी भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष और विधायक बन सकता है और उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में धारी मंडल 2024 में लोकसभा व पंचायत चुनाव में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताएंगे व भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएंगे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि धारी मेरी कर्म भूमि है मैं हर मंडल के हर कार्यकर्ता को जानता हूं मेरा हर मंडल में बूथ स्तर तक मजबूती से काम करूंगा व हर कार्यकर्ता से संवाद कर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करूंगा प्रताप बिष्ट ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो मुझ पर विश्वास किया है मे हर कार्यकर्ता तक पहुंचने का काम करूंगा और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा उनके विश्वास पर खरा उतरने का काम करूंगा कार्यक्रम में मंडल महामंत्री हीरेश बिष्ट, भाजपा जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा संजय कुमार, ब्लाक प्रमुख आशारानी, कनिष्ठ प्रमुख कृपाल मेहता, दीपक मेलकानी, नितिन राणा, खीमा शर्मा, विवेक डंगवाल, अनिल कुमार, सरोज आर्य, राजेंद्र सिंह बिष्ट, संजय नयाल, कंचन कुमार, नारायण राम, मुकेश बोरा, अनिल , किशन चंद्र पांडे, मोहन सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।