नैनीताल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपद भर में हर्षोउल्लास के साथ मनायी गई। जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने कलैक्ट्रेट में गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनवारण कर, उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
इसके अलावा शासकीय भवनो पर राष्ट्रीय ध्वज भी फैराया गया तथा आयोजित कार्यक्रमों में राम धुन के गायन के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं उनके द्वारा किये गये कार्यों पर चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन तथा उनके द्वारा देश की आजादी में योगदान के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके सपनों को साकार करने के लिए उनके आदर्शो एवं बताये हुए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गॉधी जी की सिद्धांत सत्य अंहिसा, अन्तोदय आदि न केवल प्रासांगिक है बल्कि भारतीय समाज की एक मजबूत जड़ के रूप में भी स्थापित है, जो हमें उच्च विचारों एवं परस्पर सहयोग की भावना से जीवन यापन करते हुए एक स्वस्थ व मजबूत समाज बनाने के लिए प्रेरित करते है। उन्होंने कहा कि हमे अपने कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से देश व समाज हित में करना चाहिए, यहीं महापुरूषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके उपरांत जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल, एसएसपी पंकज भट्ट, एएसपी जगदीश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी, शिचरचण द्विवेदी, उपजिलाधिकारी राहुल साह, तहसीलदार नवाजिश खालिद, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा के साथ अन्य अधिकारी, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा तल्लीताल डॉठ स्थित गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये, वहीं प्रात: 6:30 बजे से मल्लीताल पंत पार्क से तल्लीताल तक स्कूलों के बच्चों द्वारा राम धुन के गायन के साथ प्रभात फेरी भी निकाली गई। जिला सूचना कार्यालय नैनीताल में अपर जिला सूचना अधिकारी केएल टम्टा, वरिष्ठ पत्रकार नवीन जोशी , दीवानगिरी गोस्वामी, मोहन चन्द्र फुलारा, प्रकाश पाण्डे, उमेद सिंह जीना ने गॉधी जी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर श्रद्धा सुमन पुष्प् अर्पित किये।
हल्द्वानी। जिले भर में राष्टï्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर याद किया गया। इस दौरान महापुरुषों के किये गये कार्यांे को याद कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस क्रम में विकास एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति जज फार्म के तत्वावधान में जनमिलन केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर तिरंगा फहराकर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष एनएस किरौला, उपाध्यक्ष पीसी पंत, सचिव रमेश चंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष विशंभर कांडपाल, कैलाश चंद्र मठपाल, मंजू पांडे, भगवान सिंह बोरा, हेम चंद्र जोशी, गिरीश चंद्र, कैलाश चंद्र तिवारी, हरिमोहन पांडे, चंदन सिंह रजवार, गोपाल दत्त जोशी, हरिनंदन सिंह बिष्ट, त्रिभुवन जोशी, जगदीश चंद्र कांडपाल, कैलाश चंद पांडेय आदि मौजूद थे। इधर स्वराज हिंद फौज की ओर से लोनिवि गेस्ट हाउस परिसर में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष सुशील भट्ट, गिरीश लोहनी, हुकुम सिंह कुंवर, अरीश रावत, सुरेश चंद्र कपिल, सुशील उनियाल, भुवन जोशी, मोहन कांडपाल, पार्षद रवि वाल्मीकि, गणेश पांडे, विनोद जोशी, मनोज आर्या, केवलानंद तिवारी, संदीप पांडे आदि मौजूद थे।
बीएलएम एकेडमी में सर्व धर्म प्रार्थना सभा आयोजित
हल्द्वानी। बीएलएम एकेडमी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री कंवर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात गांधी जी एवं शास्त्री जी की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर विद्यालय के संगीत विभाग द्वारा गांधी जी का प्रिय भजन श्वैष्णव जन तो तेने कहिए प्रस्तुत किया गया। इसी श्रंखला में विद्यालय में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री कंवर ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके जीवन सिद्धांत विश्व को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। अध्यापिका सुचिता तिवारी द्वारा गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन ममता बिरखानी एवं सुनीता रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के एच आर हेड डॉ. अमर सिंह कंवर, सीनियर कोऑर्डिनेटर संगीता माथुर, सांस्कृतिक प्रभारी भाग्यश्री जलाल एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।