देहरादून । देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ। शाम को हुई मूसलाधार वर्षा से दून की सड़कें और चौक-चौराहे जलमग्न हो गए। गुरुवार को भी तेज बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड में मानसून की वर्षा ने फिर जोर पकड़ लिया है। खासकर देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित है।
उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में भी वर्षा के कारण दुश्वारियां बनी हुई हैं। कई प्रमुख मार्गों पर भूस्खलन के चलते आवाजाही बार-बार बाधित हो रही है। जिससे चारधाम यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को भी मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है।