नई दिल्ली। ऋषभ पंत दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। उनकी कार डिवाइडर से टकराई है। हादसे के बाद कार में आग लग गई। गाड़ी का शीशा तोड़कर पंत को बाहर निकाला गया। उनके सिर और पैर में चोट लगी है। हादसे के बाद पंत की हालत स्थिर बनी हुई है। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। उनकी कार रुड़की में डिवाइडर से टकराई है। इस हादसे में पंत के सिर और पैर में चोट लगी है। हादसे की बाद कार में आग लग गई थी और कार पूरी तरह से जल गई। गाड़ी का शीशा तोड़कर पंत को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। इसके लिए डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया है। पंत दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड लौट रहे थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी कार हादसे का शिकार हुई। पंत के सिर और पैर में चोट आई है। उनकी पीठ में भी काफी चोट है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।