रुद्रपुर। यहां स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व गंगापुर रोड एऊ स्कूल में विभाजन विभीषिका दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने नाटक प्रस्तुत किए। इस मौके पर सीएम ने विभाजन विभीषिका के साक्षियों को सर नवाभर नमस्कार किया। आपको सम्मानित कर हम खुद को कृतज्ञ महसूस कर रहे हैं। भारत देश अमृत काल में प्रवेश करने जा रहा है। 2047 तक देश अलग पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि विभाजन के समय कइयों ने जान गंवाई, इसके साक्षी भी लाखों परिवार बने। सीएम धामी ने कार्यक्रम में विभाजन के समय के साक्षी बने देशभक्त और नागरिकों को सम्मानित किया गया।ऐसे महान विभूतियों को सम्मानित करने का अवसर मिला है। उनकी उपस्थिति को दोनों हाथ जोड़कर एवं सर झुकाकर प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया है।
देश की आजादी के महापुरुषों को नमन किया। कहा की लाखों गुमनाम लोग भी हैं। मजबूर होकर विभाजन के समय हिंदुस्तान लाया गया। इसलिए इस स्मृति दिवस के रूप में उन्हें याद किया जा रहा है साथ ही सम्मानित किया जा रहा है। पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से कहा था की विभाजन विभीषिका से बुजुर्गों को सम्मानित किया जाना चाहिए। जिसपर इस कार्यक्रम को अमल में लाया गया। हमारा अमृत काल शुरू हो रहा है। जो कल से अगले 25 सालो तक चलेगा। 2047 तक देश अलग पहचान बनाएगा। संकल्प लिया है उत्तराखंड कि स्थापना का रजत जयंती मनाएंगे तब हिंदुस्तान में श्रेष्ठ राज्य के रूप में जाने जाएंगे।अमृतसर के लिए ट्रेन चलाने का प्रयास जल्द किया जाएगा। सीएम ने रामपुर बाईपास, गदरपुर बाईपास जल्द शुरू कराने की बात कही। सिंगल विंडो सिस्टम और तेजी से काम करे इसके लिए उद्योगपतियों संग बैठक कर उनकी समस्या सुनी गई थी। इस मौके पर मेयर रामपाल, सौरभ बहुगुणा, केंद्रीय रक्षा राज्य एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट, कृषि मंत्री गणेश जोशी, पूर्व बलराज पासी, देवभूमि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह,युवा पंजाबी महासभा प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, राजकुमार फुटेला,विकास शर्मा,विवेक सक्सेना,सुभाष नारंग, सुधांशु गाबा,यमन बब्बर, कस्तूरी लाल, संदीप अनेजा, विपिन जल्होता, दीपक अरोड़ा,सुरजीत सिंह, सैकड़ों लोग मौजूद हैं।