हल्द्वानी/चंपावत। मुख्मंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को चंपावत दौरे पर पहुंचे। सबसे पहले वह खटीमा में हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद मॉं बाराही के धाम देवीधुरा पहुंचे। मॉं बाराही के धाम देवीधुरा के खोलीखांड दुबाचौड़ में आज शुक्रवार को बग्वाल मनाई जा रही है। बग्वाल खोलीखांड दुबाचौड़ मैदान में फल और फूलों से खेली जाती है। चारखाम (चम्याल, गहड़वाल, लमगडिय़ा, वालिग) और सात थोक के योद्धा बग्वाल में शिरकत की।
सीएम पुष्कर सिंह धामी में इस उत्सव में पहुंच गए हैं। बगवाल के लिए योद्धाओं के फर्रे तैयार हैं। बग्वाल शुभ मुहूर्त के अनुसार दोपहर एक बजे बाज शुरू हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे। गहड़वाल खाम के योद्धा केसरिया, चम्याल खाम के योद्धा गुलाबी, वालिग खाम के सफेद और लमगडिय़ा खाम के योद्धा पीले रंग के साफे पहनकर बगवाल में शिरकत की।
चार प्रमुख खाम चम्याल, वालिग, गहड़वाल और लमगडिय़ा खाम के लोग पूर्णिमा के दिन पूजा अर्चना कर एक दूसरे को बग्वाल का निमंत्रण देते हैं। पूर्व में यहां नरबलि दिए जाने का रिवाज था लेकिन जब चम्याल खाम की एक वृद्धा के इकलौते पौत्र की बलि की बारी आई तो वंशनाश के डर से उसने मां बाराही की तपस्या की। देवी मां के प्रसन्न होने पर वृद्धा की सलाह पर चारों खामों के मुखियाओं ने आपस में युद्ध कर एक मानव बलि के बराबर रक्त बहाकर कर पूजा करने की बात स्वीकार ली। तभी से बगवाल शुरू हुई है। मुख्यमंत्री के साथ वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, सांसद अजय टम्टा, विधायक राम सिंह कैड़ा समेत तमाम नेता मौजूद हैं।