हल्द्वानी। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने अपनी प्रदेश की टीम की घोषणा की। टीम में पूरे प्रदेश के युवाओं को शामिल करने का प्रयास किया गया है। डॉ. नीरज पंत अल्मोड़ा, सागर गोयल रुडक़ी,विवेक दीप सिंह ऊधमसिंह नगर, अर्चित डाबर देहरादून महानगर, दिव्या राणा दून ग्रामीण,सुधीर जोशी पौड़ी को उपाध्यक्ष, रवि पाल काशीपुर, विपुल मेंदोली देहरादून महानगर को महामंत्री की जिम्मेदारी सौपी गयी। शुभम चंद्र,रोहित ओझा पिथौरागढ़, विपिन पांडेय हल्द्वानी, राजेश रावत दून महानगर, पूरन नगरकोटी बागेश्वर, दीपांशु विद्यार्थी शर्मा हरिद्वार, गौरव लड़वाल चंपावत प्रदेश मंत्री,नीरज पंत कोषाध्यक्ष, अंशुल चावला मीडिया प्रभारी, गिरीश भट्ट, पुलकित सेठी, कुलदीप चौहान, भावना चौधरी,गौरव जोशी सह मीडिया प्रभारी,बलवंत टंगडिय़ा, तरुण चौहान, मोहित राष्ट्रवादी, साक्षी शंकर, देवेंद्र बिष्ट को प्रवक्ता बनाया गया है। मोहित कांडपाल को कुमाऊं संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। विपिन के प्रदेश मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।