- मृतक के भाई का पत्नी पर हत्या का आरोप, गले में हैं निशान
रुद्रपुर। चौकी रम्पुरा क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस के मुताबिक चौकी रम्पुरा की खेड़ा चांद मस्जिद के पास निवासी 35 वर्षीय तालिब पत्नी के साथ रहता था। गुरुवार की रात तालिब बिस्तर पर लेटा हुआ था। युवक की मौत की सूचना पर उसके परिवार के लोग पहुंचे। चौकी प्रभारी अंबी राम आर्य ने बताया कि सूचना पर एसआई जितेन्द्र कुमार को भेजा गया। जांच में मृतक के गले में निशान हैं। बताया कि गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चलेगा। इधर मृतक का बड़ा भाई शाहिद ने आरोप लगाया है कि उसके भाई की हत्या की गई है। शाहिद ने उसकी पत्नी पर ही हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस जांच कर रही है।