- कालोनी गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों कैद, मुकदमा
- घटना के दौरान घर में मौजूद कामवाली के शोर मचाने पर दोनों धमकी दे हो फरार
रुद्रपुर। पुलिस ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व किच्छा विधायक कांग्रेस विधायक के छोटे बेटे के घर में घुसने की कोशिश करने वाले आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एलायंस गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी दोनों कैद हो गए। एलायंस कालोनी निवासी सौरव बेहड़ पुत्र तिलक राज बेहड़ ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने बताया कि 29 अगस्त शाम 5 बजे में घर पर नहीं था। इसी बीच दो अज्ञात लोगों ने कालोनी मैन गेट पर आए और अपना नाम सागर प्लस 1 और मोबाइल लिखवाया और एंट्री में A5 के नाम से कराई। बताया कि उसके हाउस नंबर कुछ और है। आरोप है कि दोनों ने घर में घुसने की कोशिश की। घर में मौजूद कामवाली से गेट खोलने को कहा मना करने पर उक्त दोनों ने गेट में जोर जोर से लाते मारना शुरू कर दिया। कामवाली के शोर मचाने पर दोनों जान से मारने की धमकी देते हुऐ भाग गये। उन्होंने बताया कि दोनों लोग कालोनी गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये। है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि दोनों अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी जल्दी ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।